जयपुर : 78वीं आर्मी डे परेड कल है. राजस्थान ऐतिहासिक परेड का गवाह बनेगा. जयपुर में पहली बार हजारों लोगों की मौजूदगी में परेड होगी. महल रोड पर भारतीय सेना के शौर्य का जज्बा दिखेगा.
परेड के दौरान सेना के हेलीकॉप्टर हजारों लोगों पर पुष्प वर्षा करेंगे. सेना की विभिन्न यूनिटों की ओर से परेड में अत्याधुनिक हथियार और नवीन उपकरणों का प्रदर्शन होगा. परेड में सेना की क्षमता के साथ आधुनिक भारत की तस्वीर दिखाई देगी.
परेड में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह और सेना के कई आला अधिकारी मौजूद रहेंगे. शाम को सवाई मानसिंह स्टेडियम में शौर्य संध्या का आयोजन होगा.
78वीं आर्मी डे परेड कल
-राजस्थान बनेगा ऐतिहासिक परेड का गवाह
-जयपुर में पहली बार हजारों लोगों की मौजूदगी में होगी परेड
-महल रोड पर दिखेगा भारतीय सेना के शौर्य का जज्बा
-परेड के दौरान सेना के हेलीकॉप्टर करेंगे हजारों लोगों पर पुष्प वर्षा
-सेना की विभिन्न यूनिटों की ओर से परेड में होगा अत्याधुनिक हथियार और
-नवीन उपकरणों का प्रदर्शन
-परेड में सेना की क्षमता के साथ दिखाई देगी आधुनिक भारत की तस्वीर
-परेड में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित
-मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह और सेना के कई आला अधिकारी रहेंगे मौजूद
-शाम को सवाई मानसिंह स्टेडियम में शौर्य संध्या का होगा आयोजन