श्री गुरुकृपा विद्या संकुल में ‘जॉय जंक्शन का भव्य आयोजन

श्री गुरुकृपा विद्या संकुल में ‘जॉय जंक्शन का भव्य आयोजन

सूरत (गुजरात): श्री गुरुकृपा विद्या संकुल के विशाल विद्यालय प्रांगण में 22 फरवरी को “जॉय जंक्शन” कार्यक्रम का अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया. इस आयोजन में विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे परिसर में मेले जैसा आनंदमय वातावरण देखने को मिला. कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे लोकप्रिय धारावाहिक  Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के प्रिय पात्र Pinku. उनके आगमन से बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला. विद्यार्थियों ने उनके साथ मुलाकात कर यादगार पल साझा किए.

विद्यालय परिसर में लगभग 60–65 स्टॉल लगाए गए थे, जिनकी योजना और संचालन स्वयं विद्यार्थियों ने किया. इस कार्यक्रम की तैयारी पिछले एक महीने से चल रही थी. विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ मिलकर विभिन्न स्टॉलों की जिम्मेदारी संभाली.

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, संचार कौशल और व्यावसायिक समझ का विकास करना था. कार्यक्रम में फूड स्टॉल, गेम स्टॉल, कूपन काउंटर तथा विभिन्न मनोरंजक झूले और राइड्स की व्यवस्था की गई थी.

“जॉय जंक्शन”  केवल एक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक सीख का एक उत्कृष्ट मंच साबित हुआ. विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की. कार्यक्रम का समापन हर्ष और अविस्मरणीय स्मृतियों के साथ हुआ.

DISCLAIMER: The above press release has been provided by the agency. First India will not be responsible in any way for the content of the same. The story has come from an agency and has not been edited by the First India Staff.