जयपुर में कल देर रात हिट एंड रन का मामला आया सामने, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

जयपुर में कल देर रात हिट एंड रन का मामला आया सामने, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

जयपुरः जयपुर में कल देर रात हिट एंड रन का मामला सामने आया. जहां कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई. स्कॉर्पियो ने कांटा चौराहे के पास स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मारी थी. 

हादसे में 23 वर्षीय मोहित और 40 वर्षीय वीरेंद्र की मौत हो गई. वहीं अब दुर्घटना थाना वेस्ट पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है.