बम की अफवाह के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक की मिल रही सूचना, बम निरोधक दस्ता पहुंचा मौके पर

बम की अफवाह के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक की मिल रही सूचना, बम निरोधक दस्ता पहुंचा मौके पर

जयपुरः एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. फ्रैंकफ़र्ट से दिल्ली की फ्लाइट AI 2030 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. बम की अफवाह के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की गई है. बम थ्रेट के साथ हाईजैक की भी सूचना मिल रही है. 

हालांकि फिलहाल आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है. बम की अफवाह से फ्लाइट में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मचा गया. बता दें कि विस्तारा की इस फ्लाइट को एयर इंडिया संचालित करता है. 

बम निरोधक दस्ता पहुंचा मौके पर:
मामले की सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता पहुंचा मौके पर पहुंच गया है. बम थ्रेट के बाद विमान की सघन जांच की जा रही है.