राजस्थान में टोल कलेक्शन का नया दौर, दौलतपुरा टोल प्लाजा पर लागू होगी नई हाईटेक टोल व्यवस्था

राजस्थान में टोल कलेक्शन का नया दौर, दौलतपुरा टोल प्लाजा पर लागू होगी नई हाईटेक टोल व्यवस्था

जयपुर : राजस्थान में टोल कलेक्शन का नया दौर शुरू होगा. दौलतपुरा टोल प्लाजा पर नई हाईटेक टोल व्यवस्था लागू होगी. आज दोपहर 2 बजे से मल्टी-लेन फ्री फ्लो सिस्टम शुरू होगा. NHAI ने अत्याधुनिक मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम शुरू किया है.

अब टोल पर रुकने की जरूरत नहीं, चलते वाहन से शुल्क कटेगा. टोल नाके से बिना रुके और बिना बैरियर के वाहन गुजर सकेंगे. कैमरा और फास्टैग तकनीक से स्वतः टोल वसूला जाएगा. जाम, ईंधन खपत और यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी. 

जयपुर-दिल्ली एनएच-48 पर सफर और अधिक तेज व सुगम होगा. तकनीक आधारित विश्वस्तरीय हाईवे नेटवर्क की दिशा में बड़ा कदम है. NHAI ने वाहन चालकों को एक्टिव फास्टैग रखने की दी सलाह दी है. प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय आर्य की देखरेख में नई व्यवस्था को अंतिम रूप दिया है.