राजस्थान में नए वेदर सिस्टम से बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने कई जिलों में ओले गिरने की भी दी चेतावनी

राजस्थान में नए वेदर सिस्टम से बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने कई जिलों में ओले गिरने की भी दी चेतावनी

जयपुरः प्रदेश में नए वेदर सिस्टम से मौसम का मिजाज बदला है. राजधानी जयपुर समेत बीकानेर संभाग में सुबह से बादल छाए हुए है. जयपुर में कई जगहों पर आज बारिश हुई. राजस्थान में आज फिर आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी दी है. प्रदेश के 17 जिलों में सबसे अधिक बदले मौसम का असर होगा. 

कल भी इस सिस्टम का भरतपुर संभाग में असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल से मौसम साफ रहने के संकेत है. अप्रैल के दूसरे सप्ताह में सुबह-शाम के मौसम में हल्की ठंडक देखने को मिल रही है. बीते करीब 20 दिन में एक्टिव हुए 6 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से गर्मी बेअसर रही है. मौसम विशेषज्ञों की माने तो अप्रैल में तेज गर्मी,हीटवेव की आशंका कम है.