राजस्थान में सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम ने बदली करवट, कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना

राजस्थान में सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम ने बदली करवट, कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना

जयपुर : राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. मौसम ने करवट बदल ली है. बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है. श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर में 55 MM बारिश दर्ज की गई है. 16 अक्टूबर को भी जयपुर, भरतपुर और शेखावाटी में हल्की बारिश के आसार हैं. किसानों के लिए मौसम विभाग की विशेष चेतावनी है. खुले में रखी फसलों, अनाज और मंडियों में रखी जिंसों को भीगने से बचाने की सलाह दी गई है.

राजस्थान में सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ,मौसम ने बदली करवट
-बीकानेर,जयपुर और भरतपुर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट
-30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना
-जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना
-श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर में 55 MM बारिश दर्ज
-16 अक्टूबर को भी जयपुर,भरतपुर और शेखावाटी में हल्की बारिश के आसार
-किसानों के लिए मौसम विभाग की विशेष चेतावनी
-खुले में रखी फसलों,अनाज और मंडियों में रखी जिंसों को भीगने से बचाने की सलाह