जयपुर : पीएम मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच करीब "आधा" घंटे से ज्यादा की मुलाकात हुई. मुलाकात में पीएम के ऐतिहासिक 25 वर्ष पर बधाई और शुभकामनाएं दी गई. पीएम मोदी को आगामी दिनों में राजस्थान आने का निमंत्रण दिया गया.
पीएम मोदी का फिर से राजस्थान में सभा का कोई बड़ा कार्यक्रम बन सकता है. पीएम मोदी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा निकाय चुनाव की रिपोर्ट दी गई. राजस्थान की महत्वपूर्ण विकास परियोजना की अब तक की प्रगति रिपोर्ट पीएम को की बताई गई.
पंचायत चुनावों की संगठनात्मक तैयारियों पर भी संक्षिप्त बात की जानकारी मिल रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा पीएम मोदी को दुर्गा माता की संगमरमर की प्रतिमा भेंट की गई. नवरात्र में पीएम मोदी की आराध्या अंबा माता की प्रतिमा भेंट की गई.
आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से भेंट कर उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण करने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण और विकसित भारत का विराट संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा एवं ऊर्जा का स्रोत है। राजस्थान के प्रति माननीय प्रधानमंत्री जी का आत्मीय स्नेह और निरंतर सहयोग प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति प्रदान कर रहा है। आधारभूत संरचना, निवेश और जल प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिल रहे सहयोग से राजस्थान वर्ष 2047 तक विकसित प्रदेश बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। उनके मार्गदर्शन में हमारी सरकार जनकल्याण और सुशासन के संकल्प के साथ समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित राजस्थान के निर्माण हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) October 15, 2026