बांसवाड़ा से सूरत जा रही स्लीपर बस ट्रक से टकराई, हादसे में बस चालक सहित 7 लोगों की हुई मौत

बांसवाड़ा से सूरत जा रही स्लीपर बस ट्रक से टकराई, हादसे में बस चालक सहित 7 लोगों की हुई मौत

डूंगरपुर : बांसवाड़ा से सूरत जा रही स्लीपर बस ट्रक से टकराई है. गुजरात के हलोल-वडोदरा मार्ग पर कोटंबी गांव के पास हादसा हुआ. अलसुबह करीब 4 बजे हादसा हुआ. 

सड़क हादसे में बस चालक सहित 7 लोगों की मौत हो गई है. बस सवार 26 यात्री घायल बताये जा रहे हैं. बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले के अधिकतर यात्री बताए जा रहे हैं. घायलों को गुजरात के एसएसजी अस्पताल में भर्ती करवाया है.

बांसवाड़ा से सूरत जा रही स्लीपर बस ट्रक से टकराई
-गुजरात के हलोल-वडोदरा मार्ग पर कोटंबी गांव के पास हुआ हादसा
-अलसुबह करीब 4 बजे हुआ हादसा
-सड़क हादसे में बस चालक सहित 7 लोगों की हुई मौत
-बस सवार 26 यात्री बताये जा रहे घायल
-बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले के बताए जा रहे अधिकतर यात्री
-घायलों को गुजरात के एसएसजी अस्पताल में करवाया भर्ती