अलवर सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन ST-9 की शानदार साइटिंग, पर्यटक रोमांचित

अलवर सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन ST-9 की शानदार साइटिंग, पर्यटक रोमांचित

अलवर: अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में रविवार को पर्यटकों को बाघिन ST-9 की बेहद शानदार साइटिंग देखने को मिली. सरिस्का जोन-1 के शुक्राना क्षेत्र में सफारी के दौरान बाघिन एक पेड़ की छांव में शांत भाव से बैठी नजर आई. कुछ समय बाद वह वहां से उठकर जंगल की ओर चली गई. 

इस रोमांचक दृश्य को देखकर दिल्ली और गुरुग्राम सहित विभिन्न स्थानों से आए पर्यटक खासे उत्साहित दिखे. मौके पर मौजूद पर्यटकों ने अपने मोबाइल फोन में बाघिन के वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कीं. बताया जा रहा है कि एक साथ करीब 500 पर्यटकों ने बाघिन ST-9 को देखा, जिससे सफारी का यह पल बेहद यादगार बन गया. 

वन विभाग द्वारा न्यू ईयर तक फुल सफारी चलाई जा रही है और बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की गई है. इस सीजन में बाघिन ST-9 और टाइगर ST-2304 की लगातार साइटिंग से सरिस्का में पर्यटकों का उत्साह चरम पर है.