जयपुर : ACB ने दिल्ली एयरपोर्ट से संजय बड़ाया को हिरासत में लिया है. जल जीवन मिशन का घोटाले में संजय बड़ाया बड़ा दलाल है. हिरासत में लेकर टीम बड़ाया को जयपुर लेकर आ रही है.
संजय बड़ाया थाईलैंड शादी में गया हुआ था. जयपुर ACB ने बड़ाया के लिए LOC जारी करा रखी थी. आज दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही दबोच लिया. DIG डॉ.रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई हुई. ASP महावीर प्रसाद शर्मा, ASP भूपेंद्र सिंह, ASP हिमांशु कुलदीप ने कार्रवाई की. DG गोविंद गुप्ता और ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्रवाई हुई.