Uttarakhand News: गंगोत्री नेशनल हाईवे पर हादसा, कार सवार एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. गंगोत्री नेशनल हाईवे पर डुंडा के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई.

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने कार सवार खाई से बाहर निकाल लिया है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.