आषाढ़ सूखा गुजरने के बाद सावन में झमाझम के संकेत, एक हफ्ते तक जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जारी... 6 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

आषाढ़ सूखा गुजरने के बाद सावन में झमाझम के संकेत, एक हफ्ते तक जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जारी... 6 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

जयपुरः आषाढ़ सूखा गुजरने के बाद सावन में झमाझम के संकेत देखने को मिल रहे है. मौसम विभाग से एक हफ्ते तक जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. वर्तमान में पूर्वी भारत के ऊपर बना डिप्रेशन वर्तमान में उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड व आसपास के लगे छत्तीसगढ़ क्षेत्र के ऊपर अवस्थित  है. अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे पश्चिम दिशा की ओर मानसून आगे बढ़ेगा. 

इस सिस्टम से पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग के ज्यादातर इलाकों में 5-6 दिन मानसून सक्रिय रहेगा. 31 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश के संकेत है. इस बार बीते सालों के मुकाबले मानसूनी बारिश की स्थिति खास अच्छी नहीं है.      

6 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिशः
वर्तमान में 17 जिले सूखे की चपेट में,6 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश है. जयपुर में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश पूरा शहर तरबतर हुआ. इस मानसून सीजन के 29 दिनों में पहली बार पूरे शहर में अच्छी बारिश देखने को मिली. इसके अलावा दौसा, धौलपुर, प्रतापगढ़, अलवर में अच्छी बरसात हुई. बीते 24 घंटों में टोंक जिले के मालपुरा में 117 मिलीमीटर पानी बरसा.