छात्र आंदोलन के बाद संघ का अब GEN-Z पर फोकस ! कई सियासी पार्टियों और नेताओं की बदल दी सोच

छात्र आंदोलन के बाद संघ का अब GEN-Z पर फोकस ! कई सियासी पार्टियों और नेताओं की बदल दी सोच

जयपुर : छात्र आंदोलन के बाद संघ का अब GEN-Z पर फोकस है. छात्र आंदोलन ने कई सियासी पार्टियों और नेताओं की सोच बदल दी है. 6 अगस्त को संघ प्रमुख मोहन भागवत मुंबई में 2000 से ज्यादा बच्चों से संवाद किया. 

पहली पीढ़ियों के मुकाबले GEN-Z, अल्फा जेनरेशन को ज्यादा देशभक्त-ईमानदार बताया है. अब संघ प्रमुख का GEN-Z के साथ संवाद का यह कारवां यहीं नहीं रुकने वाला है. अब संघ देशभर के 100 से ज्यादा शहरों में ऐसी संवाद गोष्ठी करने की तैयारी में है. 

इसे एक तरह से संघ की GEN-Z वोटर्स को साधने की नई रणनीति मान सकते हैं. साथ ही संघ-भाजपा दोनों ही ऐसे इन्फ्लुइंसर्स की शिनाख्त कर रहे हैं. जो GEN-Z पीढ़ी पर सीधा प्रभाव छोड़ते हैं, उनको भगवा रंग में रंगने की तैयारी है.