VIDEO: जलदाय विभाग के बाद अब ऊर्जा विभाग में ED की एंट्री ! पूर्ववर्ती सरकार के विवादित टेण्डरों से जुड़ी फाइलें और रिकॉर्ड तलब, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर : जलदाय विभाग के बाद अब ऊर्जा विभाग में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की एंट्री ने पूरे सिस्टम के फ्यूज उड़ा दिए है. प्रवर्तन निदेशालय की जयपुर इकाई ने जयपुर डिस्कॉम प्रशासन से करोड़ों रुपए कीमत के दो विवादित टेण्डरों की महत्वपूर्ण फाइलें और अन्य रिकॉर्ड तलब किया है. साथ ही इस पूरे मामले में एसीबी समेत अन्य जगहों पर की गई कार्रवाई की वस्तुस्थिति भी मांगी है.

भाजपा सरकार के सत्ता संभालने के साथ ही चर्चाओं में आए जयपुर डिस्कॉम के करोड़ों रुपए के विवादित टेण्डर अब ईडी के रडार पर है. डिस्कॉम प्रशासन चार अलग अलग प्रकरणों में जांच के दौरान कई तरह की वित्तीय अनियमिताएं पकड़ी थी, जिसमें सर्वाधिक गंभीर मामला बूट मॉडल पर जीएसएस निर्माण के टेण्डर को माना गया था. जांच में पाया गया कि बगैर वित्तीय प्रावधानों के ये टेण्डर फाइनल किए गए. इसमें 246 % अधिक रेट पर जीएसएस निर्माण का काम आरसी एंटरप्राइजेंज को मिला. सबसे आश्चर्यजनक बात ये रही कि एक तरफ डिस्कॉम ने जांच करवाई तो दूसरी तरफ फर्म को काम करने से नहीं रोका. नतीजन, एक साल में जब तक जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू हुई, तब तक फर्म ने 42 जीएसएस निर्माण का काम काफी हद तक पूरा कर लिया. इस बीच डिस्कॉम ने करीब 500 करोड़ का विवादित "कॉन्ट्रेक्ट" को "टर्मिनेट" करने के साथ ही तत्कालीन एमडी समेत अन्य टेक्नोक्रेट्स के खिलाफ एसीबी में मुकदमा दर्ज कराया. हालांकि, फिलहाल फर्म और डिस्कॉम के बीच का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन इस दरमियान जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता (TW)के पास आए ईडी के नोटिस ने पूरे सिस्टम को सकते में डाल दिया है.

एबी एंटरप्राइजेज के प्रकरण में भी रिकॉर्ड तलब
जयपुर डिस्कॉम में पूर्ववर्ती सरकार के समय हुए टेण्डरों पर "ईडी" की नजर
प्रवर्तन निदेशालय ने टीएन 534-535 में सामने आए विवाद को लेकर तलब किया रिकॉर्ड
एबी एंटरप्राइजेज से जुड़े टेण्डर और अन्य दस्तावजों की मांगी गई सम्पूर्ण सूचना
प्रकरण में फर्जी दस्तावेज पेश करने वाली फर्म को लौटाई गई थी 3.26 करोड की धरोहर राशि
इस प्रकरण में तत्कालीन वित्तीय निदेशक, जोनल चीफ इंजीनियर,एसीई एमएम,एसीई PPM व
SE को चार्जशीट जारी करने के साथ ही फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के दिए थे निर्देश

ईडी ने डिस्कॉम ने तलब किए ये दस्तावेज
- टेण्डर नम्बर 534,535,545 और 546 का टेण्डर डॉक्यूमेंट
- एबी एंटरप्राइजेज की तरफ से टेण्डर में भाग लेने के लिए पेश किए गए दस्तावेज
- एबी एंटरप्राइजेज के खिलाफ डिस्कॉम को मिली शिकायत की प्रति
- TCIL की तरफ से डिस्कॉम को मिले पत्र की प्रमाणित प्रति
-  8 फरवरी और 15 मार्च 2023 को हुई कॉरपोरेट लेवल परर्चेज कमेटी की मीटिंग मिनिट्स
-  एबी एंटरप्राइजेज को लौटाई गई रिफण्ड की राशि को लेकर डिटेल
- इसके अलावा आरसी एंटरप्राइजेज को जारी जीएसएस के टेण्डर की सम्पूर्ण जानकारी
- आरसी एंटरप्राइजेज प्रकरण में डिस्कॉम की तरफ से की गई जांच और कार्रवाई का विस्तृत विवरण