जयपुरः सभी तरह की सेवाओं में दो वर्ष के अनुभव की छूट का मसला अटकने से सरकारी कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इससे सरकारी कर्मियों की डीपीसी की बैठक नहीं हो पा रही है और जिसके चलते अप्रैल से लंबित उनके प्रमोशन में देरी हो रही है.
इस बार सभी सेवाओं में दो वर्ष की छूट पर 17 जून को सहमति होने के बाद कर्मियों को उम्मीद थी कि जल्द डीपीसी बैठक होकर उनकी पदोन्नति पर मुहर लग जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
सभी सेवाओं में पदोन्नति में दो वर्ष की छूट पर सहमति तो जता दी गई लेकिन इसे लेकर पत्रावली लंबित है.
पत्रावली पर अनुमोदन बाद इसे लेकर आदेश जारी होगा.
फिर प्रदेश भर में अलग अलग संवर्गों के लिए डीपीसी की बैठकें होंगी और पदोन्नति के आदेश होंगे.
यह पदोन्नति अप्रैल 2026 से लंबित है.
पत्रावली पर अनुमोदन बाद सचिवालय सेवा मेंलिपिक ग्रेड प्रथम के करीब 134 और ASO के 120 पदों पर पदोन्नति के लिए डीपीसी की जल्द बैठक हो सकती है.
लिपिक ग्रेड प्रथम और सहायक अनुभाग अधिकारी दोनों ही पदों के लिए 67-67 पद मिले हैं जिसे लेकर भी उत्साह का माहौल है.
सचिवालय में गजेटेड अधिकारियों के लिए अनुभव में दो वर्ष की छूट के प्रकरण अटके हुए नहीं थे इसलिए उनकी पदोन्नति के लिए डीपीसी की बैठक पहले ही हो गई है और उनके पदोन्नति आदेश जारी हो गए.