अहिल्या बाई होल्कर जयंती पर कार्यक्रम, वसुंधरा राजे बोली- आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, चाहे राशन हो या शासन

जयपुर: अहिल्या बाई होल्कर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. जहां कार्यक्रम में वसुंधरा राजे ने संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्या बाई होल्कर ने 28 वर्षों तक शासन किया. अहिल्या बाई ने धर्म और लोगों की रक्षा की. मंदिरों के जीर्णोद्धार का ऐतिहासिक कार्य किया. काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार किया. 

अहिल्या बाई होल्कर महिला गौरव का प्रतीक रही हैं. आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे,चाहे राशन हो या शासन. अहिल्या बाई होल्कर के वाडा पर सबको जाना चाहिए. देखना चाहिए कैसे वो महान कहलाईं. हर महिला को वहां जाना चाहिए. 

अहिल्या बाई मालवा के होल्कर वंश की महारानी थी. होल्कर,सिंधिया राजघराने का मालवा मराठा सल्तनत में महत्व रहा है.