349 रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं ! एयरटेल यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने प्लान की हुई वापसी, जानें क्या है फायदें

जयपुरः एयरटेल यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मंहगे रिचार्ज प्लान से परेशान यूजर्स के लिए ये खबर दिवाली के तोहफे से कम नहीं है. कंपनी ने अपने 299 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वापसी कर दी है. अगस्त महीने में बंद किए गए इस प्लान को कंपनी ने दोबारा लॉन्च किया है. ऐसे में अब ग्राहकों को 349 रुपए का रिचार्ज कराने के बजाय 299 रुपए वाले प्लान का विकल्प मिल सकेगा. इस बार कंपनी ने प्लान की कीमत तो पुरानी रखी है, लेकिन इसके फायदे में कुछ बड़े बदलाव किए हैं.

क्या है फायदे?
एयरटेल के इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा दी जाएगी. डेटा की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 1GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. यानी 28 दिनों में कुल 28GB डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे. जबकि पहले इस प्लान में रोज 1.5GB डेटा और 5G का अनलिमिटेड मिलता था. वहीं ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने इस प्लान से अनलिमिटेड 5G एक्सेस पूरी तरह हटा लिया है. 

ये फर्क आएगा नजरः
पहले 299 रुपए वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G का फायदा भी मिलता था. लेकिन नए प्लान में रोजाना डेटा घटाकर 1GB कर दिया गया है और 5G बेनिफिट भी हटा दिया गया है.

जानें आपके लिए कौनसा प्लान बेस्टः
ऐसे में अगर आप सामान्य इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, कॉलिंग करते हैं तो ये प्लान आपके लिए बहुत फायदेमंद रहने वाला है लेकिन अगर आप सोशल मीडिया पर रील, वीडियो या आफिस वर्क करते है तो रोजाना 1GB डेटा कम पड़ सकता. फिर आपको अपने बजट को बढ़ाना होगा.