जयपुरः विधानसभा में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है. मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि बीजेपी में कोई असंतोष नहीं है. फ्लोर पर मुद्दों के साथ बीजेपी विधायक बात रखेंगे. प्रतिपक्ष गतिरोध नहीं करेगा तो हाईलाइट कैसे रहेगा मुद्दा. चर्चा में आने के लिए विपक्ष के नेता गतिरोध पैदा करते हैं.
अशोक गहलोत की ओर से स्पीकर वासुदेव देवनानी पर की गई टिप्पणी के मामले में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि पूर्व स्पीकर डॉ.सीपी जोशी की परंपरा को ही देवनानी आगे बढ़ा रहे है. मौजूदा स्पीकर देवनानी ने उन्हीं की स्थापित परंपराओं को आगे बढ़ाया है. इसमें कुछ भी नया नहीं है.