VIDEO: 1 अप्रैल से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 10 % की बढ़ोतरी, सवा लाख कार्यकर्ताओं को मिलेगा लाभ, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में लगे कार्यकर्ताओं को एक अप्रैल से बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा. ऐसे में करीब सवा लाख कार्यकर्ताओं को बढ़ी हुई राशि का लाभ मिल सकेगा. किस श्रेणी के मानदेय में कितनी बढ़ोतरी होगी.

राज्य सरकार की बजट घोषणा 2026-27 की पालना में प्रदेश में लगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका व शिशु पालना गृह कार्यकर्ता के मानदेय में बढ़ोतरी की जा रही है. राज्य निधि के राज्यांश में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है. जबकि केंद्रीय सहायता में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. ऐसे में प्रदेश के सवा लाख कार्यकर्ताओं का बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल से लागू होगा. बतादें कि प्रदेश में करीब 63 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और उतनी ही सहायिका लगी हुई हैं. जबकि शिशु पालना गृह कार्यकर्ताओं की संख्या 100 से आसपास है.

एक अप्रैल से यूं मिलेगी बढ़ा हुआ मासिक मानदेय
श्रेणी--------------------------------------------------बढ़ा हुआ मानदेय
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नान मैट्रिक----------------------10489 रुपए
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नान मैट्रिक 5 वर्ष अनुभव------15523 रुपए
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नान मैट्रिक 10 वर्ष अनुभव-----10561 रुपए
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मैट्रिक-----------------------------10561 रुपए
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मैट्रिक 5 वर्ष अनुभव-------------10600 रुपए
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मैट्रिक 10 वर्ष अनुभव------------10635 रुपए
आंगनबाड़ी सहायिका--------------------------------------6291 रुपए
शिशु पालना गृह कार्यकर्ता---------------------------------5510 रुपए

प्रदेश में लगे नॉन मैट्रिक, मैट्रिक, 5 और 10 साल का अनुभव रखने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की जा रही है और असर मई के मानदेय में दिखाई देगा. उधर, मानदेय कार्यकर्ताओं का कहना है कि मानदेय में सरकार के घोषणा पत्र के अनुसार बढ़ोतरी होनी चाहिए.