जयपुरः अब AI से अन्नपूर्णा रसोई की मॉनिटरिंग होगी. अन्नपूर्णा रसोई में AI तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. पायलट प्रोजेक्ट जल्द शुरू होगा. हर व्यक्ति की काउंटिंग होगी. AI से रसोइयों में होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने की कवायाद है. जयपुर में जल्द एक रसोई में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा.
सफल होने पर तमाम रसोइयों में इसका उपयोग किया जाएगा. बीते दिनों ऐसे भी मामले आए जिसमें एक ही व्यक्ति के नाम से जयपुर शहर में अलग-अलग रसोइयों में बिल जनरेट किए गए. AI बेस कैमरे में रसोई में आने वाले हर व्यक्ति का हैडकाउंट होगा. साथ ही AI कैमरे से रसोई में हर व्यक्ति का फेस रीड किया जाएगा.