जयपुरः शेयर बाजार में आज फिर ब्लैक मंडे रहा. शेयर बाजार, सोना-चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई है, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली की आंधी जारी है. भारत के साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी आज भारी बिकवाली रही. BSE सूचकांक 1836.57 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ. 72,696.39 अंक पर सोमवार को BSE सूचकांक बंद हुआ.
BSE सूचकांक में 2.46 फीसदी की गिरावट आई. NSE सूचकांक में 601.85 अंकों की गिरावट आई. 22,512.65 अंक पर सोमवार को बंद NSE सूचकांक हुआ. NSE सूचकांक में 2.60 फीसदी की गिरावट आई. जापान, चीन, इंडोनेशिया, हांगकांग के शेयर बाजारों में भी आज तेज गिरावट रही. कच्चे तेल की कीमतों में आई व्यापक तेजी का शेयर बाजार पर भी असर है. करीब 112 डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल का भाव बोला जा रहा है.