जयपुर : जयपुर शहर में एक और मिनी सचिवालय बनेगा. सांगानेर क्षेत्र में मिनी सचिवालय बनाया जाएगा. करीब 125 करोड़ की लागत से मिनी सचिवालय बनाया जाएगा. मिनी सचिवालय की इमारत ग्रीन बिल्डिंग के मापदंडों के अनुसार बनेगी. राज्य सरकार ने बजट में घोषणा की थी.
इस बजट घोषणा का क्रियान्वयन किया जा रहा है. सांगानेर में SDM कोर्ट के सामने मिनी सचिवालय निर्मित होगा. 12934 वर्ग मीटर भूमि पर मिनी सचिवालय निर्मित होगा. जेडीए इसके लिए कंसल्टेंसी आमंत्रित करेगा. जेडीए की कार्यकारी समिति की कल बैठक होगी. बैठक में कंसल्टेंसी के बिड डॉक्यूमेंट को मंजूरी दी जाएगी.
इसके बाद निविदा जारी की जाएगी. कंसल्टेंट चार महीने में अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा. मिनी सचिवालय में क्षेत्र के कौन-कौन से सरकारी विभाग स्थानांतरित हो सकते हैं उसको लेकर अपनी रिपोर्ट देगा. साथ ही मिनी सचिवालय को किस तरह ग्रीन बिल्डिंग बनाया जाए उसको लेकर भी अपनी रिपोर्ट कंसल्टेंट देगा.