नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 बागी सांसदों को मंजूरी मिली. सातों सांसदों को बीजेपी का हिस्सा बताया. राज्यसभा सचिवालय ने सूचना जारी की. राज्यसभा में अब बीजेपी सांसदों की संख्या 113 हुई. राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के अब 3 सांसद है.
आपको बता दें कि राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद उच्च सदन में AAP की ताकत काफी घट गई है.
पहले राज्यसभा में AAP के 10 सांसद थे लेकिन अब यह संख्या घटकर सिर्फ 3 रह गई है. वहीं BJP को इस राजनीतिक घटनाक्रम से सीधा फायदा हुआ है. उसकी संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है, जिससे सदन में उसकी स्थिति और मजबूत हो गई है.