इंटरनेट डेस्क: टीवी अभिनेत्री आरती सिंह इन दिनों अपनी थाईलैंड वेकेशन फोटोज को लेकर चर्चा में हैं. बिकिनी फोटोज पर ट्रोलिंग का सामना करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद स्पष्ट और आत्मविश्वास से भरा जवाब दिया. आपको बता दें कि इन दिनों आरती पति दीपक चौहान के साथ थाईलैंड में हैं और लगातार सोशल मीडिया पर झलकियां शेयर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने कुछ बोल्ड फोटोज को शेयर किया. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी.
क्या कहा आरती सिंह ने?:
आरती ने दोबारा अपनी फोटो शेयर करते हुए साफ लिखा: मेरी जिंदगी, मेरे रूल्स. मेरा शरीर है और कपड़े भी मेरी अपनी पसंद के होंगे. अगर आपको पसंद नहीं है तो बेझिझक अनफॉलो कर दीजिए. उन्होंने यह भी कहा कि लोग अक्सर लोग क्या कहेंगे सोचकर अपनी खुशी दबा देते हैं, लेकिन जिंदगी बहुत अनिश्चित है—जो दिल चाहता है, वही करना चाहिए.
दोस्त की मौत के बाद बदला नजरिया:
आरती सिंह ने बताया कि उनकी एक करीबी दोस्त (शेफाली) के निधन के बाद उन्हें एहसास हुआ कि जिंदगी कितनी अनप्रेडिक्टेबल है. इस घटना ने उन्हें और बेबाक बना दिया कि अब वे वही करेंगी जिससे उन्हें खुशी मिलती है.
ट्रोलर्स को सीधा संदेश:
कमेंट में कुछ भी लिखिए, इससे आपकी परवरिश नजर आती है. जो मुझसे सच में प्यार करते हैं, वो मुझे वैसे ही अपनाएंगे. आरती सिंह ने 2007 में टीवी शो मायका से करियर शुरू किया. वे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. वे बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की भांजी हैं. आरती सिंह ने ट्रोलिंग का जवाब बेहद मजबूत और पॉजिटिव तरीके से दिया है. अपने आत्मसम्मान और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को प्राथमिकता देते हुए.