कोर्ट के फैसले पर अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- 4 साल ED, CBI का भाजपा ने इस्तेमाल किया

कोर्ट के फैसले पर अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- 4 साल ED, CBI का भाजपा ने इस्तेमाल किया

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले में क्लीन चिट मिल गई है. कोर्ट के फैसले पर अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज कोर्ट ने अपने 600 पेज के ऑर्डर में कहा है कि इस मामले में केस चलाने लायक ज़रा भी सबूत नहीं है.

कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला दिया है. दो लोगों, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साज़िश रची. आज उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए. मैंने सिर्फ ईमानदारी कमाई है. संस्थाओं को आज धमकाया जा रहा है.

4 साल हमारे ऊपर अत्याचार किया. 4 साल ED, CBI का भाजपा ने इस्तेमाल किया. भाजपा ने शराब घोटाला शब्द इस्तेमाल किया. AAP को खत्म करने की साजिश रची गई. मैंने पैसा नहीं, ईमानदारी कमाई है. फैसले से साबित हुआ हम कट्टर ईमानदार हैं.

केजरीवाल को शराब नीति घोटाले में क्लीन चिट 
-कोर्ट के फैसले पर अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस 
-"कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला दिया"
-"संस्थाओं को आज धमकाया जा रहा है"
-"4 साल हमारे ऊपर अत्याचार किया"
-"4 साल ED,CBI का भाजपा ने इस्तेमाल किया"
-"भाजपा ने शराब घोटाला शब्द इस्तेमाल किया"
-"AAP को खत्म करने की साजिश रची गई"
-"मैंने पैसा नहीं, ईमानदारी कमाई"
-"फैसले से साबित हुआ हम कट्टर ईमानदार"