मरूधरा में गर्मी का कहर, आज सबसे ज्यादा तपा बाड़मेर शहर, जयपुर में 41 डिग्री पहुंचे पारे ने किया हाल बेहाल

मरूधरा में गर्मी का कहर, आज सबसे ज्यादा तपा बाड़मेर शहर, जयपुर में 41 डिग्री पहुंचे पारे ने किया हाल बेहाल

जयपुर : मरूधरा में गर्मी का कहर जारी है. आज सबसे ज्यादा बाड़मेर शहर तपा. बाड़मेर में पारा 45.7 डिग्री, जैसलमेर में 44.9 डिग्री, बीकानेर में 44.5 डिग्री, श्रीगंगानगर में 43.9 डिग्री, कोटा में 44.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. आगामी दिनों में गर्मी और बढ़ेगी. मौसम विभाग ने भीषण लू का अलर्ट जारी कर दिया है.

प्रदेश में भीषण गर्मी, उमस और हीटवेव से जनजीवन बेहाल हो गया है. वहीं राजधानी जयपुर में 41 डिग्री से पार पहुंचे पारे ने हाल बेहाल कर दिया है. सड़कों पर तेज तपन और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान दिखे.  पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में आज आसमान से आग बरसी.  

मौसम विभाग से अगले कुछ दिनों में और गर्मी बढ़ने, भीषण लू के संकेत दिए हैं. गन्ना ज्यूस की मशीनें, शीतल पेय पदार्थों के स्टॉल्स पर खासी भीड़ दिखी. लोगों ने संडे के दिन तेज तपन और लू थपेड़ों के बीच बाहर निकलने से परहेज किया.