जयपुर: भजनलाल कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. बैठक में अहम एजेंडा पर मुहर लगी. उद्योग विभाग से जुड़े कई मामलों पर भी चर्चा हुई. कैबिनेट बैठक के बाद डिप्टी सीएम डॉ.प्रेमचंद बैरवा, मंत्री जोगाराम पटेल और राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. डॉ.प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि कई अहम फैसले लिए गए. प्रदेश और शहर को बड़ा लाभ मिलेगा. ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर में काम करने का अवसर मिलेगा.
ज्यादातर उद्योग इंडस्ट्रीयल एरिया में सरकार लगवाती थी. प्राइवेट इंडस्ट्रीज पहले कोई लगाता था तो छोटी लगाता था. अब राजस्थान इंडस्ट्रीयल पार्क प्रमोशन पॉलिसी 2026 को हरी झंडी. इंडस्ट्रीयल पार्क बनाने के लिए कम से कम 50 एकड़ भूमि जरूरी है. सबसे पहले इंडस्ट्रीयल पार्क लाने वाले को 20% कैपिटल सब्सिडी मिलेगा. कोई 100 करोड़ खर्च करेगा तो हम 20 करोड़ वापस करेंगे. वरीयता उसे मिलेगी जो सबसे कम उद्योग लगने वाले स्थान पर इन्वेस्ट करेगा. राजनिवेश पोर्टल पर हम जमीनों की जानकारी डालेंगे. जिससे डवलपर्स आगे आएंगे, काम में गति बढ़ेगी.
डॉ.प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. GST रेवेन्यू बढ़ेगा. आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा. जयपुर मण्डपम बनने का निर्णय पहली कैबिनेट में हुआ था. टोटल प्रोजेक्ट लागत 3055 करोड़ थी. इस कीमत में राजस्व प्राप्ति का गेप था. राज्य सरकार पर भार था. अब 5800 करोड़ का बनेगा. अब राज्य सरकार को एक भी पैसा नहीं देना होगा. 10 करोड़ का फायदा होगा.