सड़कों,भवनों की गुणवत्ता तय करने के लिए भजनलाल सरकार गंभीर, स्कूल भवन गिरने और अन्य घटनाओं के बाद बड़ा फैसला

सड़कों,भवनों की गुणवत्ता तय करने के लिए भजनलाल सरकार गंभीर, स्कूल भवन गिरने और अन्य घटनाओं के बाद बड़ा फैसला

जयपुर: सड़कों,भवनों की गुणवत्ता तय करने के लिए भजनलाल सरकार गंभीर है. स्कूल भवन गिरने और अन्य घटनाओं के बाद बड़ा फैसला लिया गया. प्रदेश में संभवतया पहली बार बड़ा फैसला हुआ. प्रदेशभर के भवनों,सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए निरीक्षण समितियां गठित हुई. 

इसके लिए 1-30 नवंबर तक सघन निरीक्षण अभियान होगा. PWD के कामों के लिए PWD SE, संभाग के अधीन अन्य जिले के गुण नियंत्रण खंड से अधिशासी अभियंता की समितियां होगी. UDH के कार्यों के लिए PWD SE, PWD के गुण नियंत्रण खंड से अधिशासी अभियंता और UDH/LSG  के अधिशासी अभियंता की समिति होगी. 

समग्र शिक्षा अभियान के कार्यों के लिए PWD SE, PWD के गुण नियंत्रण खंड से अधिशासी अभियंता और SSA के अधिशासी अभियंता शामिल होंगे. संभवतया यह है पहली बार जब कमेटियों में एक-दूसरे विभागों के इंजीनियर शामिल हों. मुख्य सचिव सुधांश पंत ने आदेश जारी किए.