पटना: पटना के बख्तियारपुर में दर्दनाक भीषण अग्निकांड हुआ. मकान और हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग में जलने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. आग की चपेट में सास, बहू और 6 माह की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हुई.
मृतकों में 70 वर्षीय गीता देवी, 45 वर्षीय रीमा देवी और 6 माह की आस्था शामिल है. एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. पुरानी बाईपास स्थित मकान और हार्डवेयर दुकान में शनिवार देर रात आग भड़की.
हार्डवेयर दुकान में रखे ज्वलनशील सामानों से तेजी से आग विकराल हुई. आग ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में लिया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. बख्तियारपुर में दर्दनाक अग्निकांड की प्रशासन ने जांच शुरू की. आग लगने के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए.
पटना के बख्तियारपुर में दर्दनाक भीषण अग्निकांड:
-मकान और हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग में जलने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
-आग की चपेट में सास, बहू और 6 माह की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत
-मृतकों में 70 वर्षीय गीता देवी, 45 वर्षीय रीमा देवी और 6 माह की आस्था शामिल
-एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों की मौत से इलाके में मचा हड़कंप
-पुरानी बाईपास स्थित मकान और हार्डवेयर दुकान में शनिवार देर रात भड़की आग
-हार्डवेयर दुकान में रखे ज्वलनशील सामानों से तेजी से विकराल हुई आग
-आग ने देखते ही देखते पूरे मकान को लिया अपनी चपेट में
-हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंचीं मौके पर
-बख्तियारपुर में दर्दनाक अग्निकांड की प्रशासन ने शुरू की जांच
-आग लगने के कारण फिलहाल नहीं हो पाए स्पष्ट