जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिटुमिन प्रभावित कार्यों में बड़ी राहत दी है. PWD ने आदेश जारी किए है. बिटुमिन का प्रावधिक मूल्य विचलन मासिक आधार पर रिलीज होगा. सड़क निर्माण कार्यों की रफ्तार बरकरार रहेगी.
PWD ने पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के कारण बिटुमिन की उपलब्धता कीमतों में आई असामान्य वृद्धि को देखते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं. बिटुमिन का प्रावधिक प्राइज वैरिएशन मासिक आधार पर भुगतान किया जाएगा.
बिटुमिन की आपूर्ति से प्रभावित कार्यों को बिना लिक्विडेटेड डैमेज दो माह तक का समय विस्तार प्रदान किया जा सकेगा. विभाग ऐसे प्रभावित प्रकरणों का आकलन कर आवश्यक निर्णय भी लेगा.