जयपुर : भाजपा प्रदेश कार्यालय में सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रेस वार्ता की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी महिला शक्ति को संसद और विधानसभा में प्रतिनिधित्व के लिए विधेयक लेकर आए. ये विधेयक वो विधेयक था जिसके पारित होने से महिलाओं को आरक्षण मिलता. हमारी माता बहनों को 33फीसदी आरक्षण मिलता.
हमारी संस्कृति में महिलाओं को आगे बढ़ाना है. महिला आरक्षण बिल मील का पत्थर साबित होने वाला था. विपक्ष ने स्वार्थ की राजनीति से बिल को पास नहीं होने दिया. विपक्ष ने माताओं, बहनों के सपनों को चोट पहुंचाई है. देश की आधी आबादी को उनका हक मिलना चाहिए. विपक्ष हमेशा नारी शक्ति के विरोध में खड़ा रहा.
परिवारवादी पार्टियों ने देश के साथ धोखा किया:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगे कहा कि सीटों की संख्या बढ़ने पर सभी राज्यों को प्रतिनिधित्व मिलता है. विपक्षी दल महिला सम्मान का ढोंग रचते है. परिवारवादी पार्टियों ने देश के साथ धोखा किया. देशहित के मुद्दे पर हमेशा इन्होंने विरोध किया. नारी शक्ति इस विश्वासघात को कभी नहीं भूलेगी.
राम के आगे सीता का नाम आता है सीता राम:
सीएम ने कहा कि हमारे देश में भगवान से पहले माता का नाम आता है. ये हमारी आदि संस्कृति रही है. राम के आगे सीता का नाम आता है सीता राम. नारायण के आगे लक्ष्मी का नाम आता है लक्ष्मी नारायण. पीएम मोदी ने नारा दिया था बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ'. इससे लिंग अनुपात में कमी आयी.
ये वो दल है जो परिवारवाद से आगे नहीं निकलता:
बालिकाओं का शिक्षा का स्तर आगे बढ़ा है. महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष ने सबकी आकांक्षाओं पर पानी फेर दिया. ये वो दल है जो परिवारवाद से आगे नहीं निकलता. इन्हें महिलाओं को आगे आने नहीं दिया. बिल को रोकना INDI गठबंधन की सोची समझी रणनीति थी. गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के सवालों का एक एक कर जवाब दिया. कांग्रेस महिला सम्मान का ढोंग करती है.
विपक्ष ने राष्ट्रहित के बजाए निजी स्वार्थ की बात की:
कांग्रेस ने महिला सम्मान की बातें की. लेकिन शाहबानो केस सबके सामने है. विपक्ष ने राष्ट्रहित के बजाए निजी स्वार्थ की बात की है. देश हित में विपक्ष ने हर संभव विरोध किया. सेना का अपमान इन्होंने किया. विपक्ष कान खोलकर सुन ले नारी का अपमान कभी नहीं भुलाया जा सकता है. नारी सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी. झुकेंगे नहीं रुकेंगे नहीं.
लखपति दीदी योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से संबल हो रही:
महिला विरोधी दलों को चुनाव में सबक सिखाया जाएगा. हमारी सरकार लाडो प्रोत्साहन योजना, मातृ वंदन योजना मोदी जी लेकर आई. लखपति दीदी योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से संबल हो रही है, डबल इंजन की सरकार महिला हितों के लिए काम कर रही है. 17अप्रैल को विपक्ष ने माता बहनों के हक को छीना. ऐसे लोगों को मातृ शक्ति जवाब देगी.
आदि काल से नारी शक्ति की पूजा होती रही है:
हमारे देश में आधी आबादी नारी है. हमारे धर्म में अर्द्धनारीश्वर को पूजा जाता है. आदि काल से नारी शक्ति की पूजा होती रही है. पीएम मोदी ने नारी को केंद्र बिंदु में रखा. केवल योजना तक सीमित नहीं रखा. बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा, BJP महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ मौजूद रहीं.