ब्यूरोक्रेसी की धमाकेदार खबर, मुख्य सचिव सुधांश पंत जा रहे केंद्र में, केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग में हुई नियुक्ति

ब्यूरोक्रेसी की धमाकेदार खबर, मुख्य सचिव सुधांश पंत जा रहे केंद्र में, केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग में हुई नियुक्ति

जयपुर: ब्यूरोक्रेसी की धमाकेदार खबर मिल रही है. मुख्य सचिव सुधांश पंत केंद्र में जा रहे है. केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग में सचिव पद पर नियुक्ति हुई. 1991 बैच के AGMUt कैडर के IAS अमित यादव के रिटायरमेंट के बाद ज्वॉइन करेंगे.

30 नवंबर को यादव का रिटायरमेंट है. सुधांश पंत 1991 बैच के राजस्थान कैडर के IAS हैं. पंत पूर्व में भी दिल्ली में लंबे समय तक प्रतिनियुक्ति पर रह चुके है. सुधांश पंत के दिल्ली जाने के आदेश के साथ ही एक बार फिर बड़ी चर्चा शुरू हुई. चर्चा ये कि इस बदलाव के बाद अब किसे मिलेगी राजस्थान ब्यूरोक्रेसी की कमान ?