जयपुरः सांभर झील में पक्षियों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया है. सांभर साल्ट क्षेत्र में कई स्थानों पर पक्षी मृत मिले है. नावां से खाखड़की जाने वाले मार्ग पर भी पक्षी मृत मिले है. सड़ी-गली मछलियां खाने से पक्षियों के दम तोड़ने की आशंका है.
इस सिलसिले में 3 दिन में 30 से अधिक पक्षियों की मौत हो चुकी है. जिसमें ग्रेट व्हाइट पेलकिन जैसे दुर्लभ पक्षी भी मृत मिला है.