भाजपा ने 8 जिलाध्यक्ष बदले, अलवर उत्तर में उम्मेद सिंह और दक्षिण में अशोक गुप्ता को बनाया जिलाध्यक्ष

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 8 जिलाध्यक्ष बदले है. अलवर उत्तर में उम्मेद सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया. अलवर दक्षिण में अशोक गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया. भरतपुर में ऋषि बंसल, सवाईमाधोपुर में सुशील दीक्षित, बाड़मेर में स्वरूप सिंह खारा, बालोतरा में बाबू सिंह राजगुरु,
बीकानेर शहर विजय आचार्य, बीकानेर देहात में जालम सिंह भाटी को जिलाध्यक्ष बनाया. 

जालम सिंह भाटी बीकानेर देहात भाजपा ज़िलाध्यक्ष बने है. जालम सिंह भाटी तीसरी बार भाजपा ज़िलाध्यक्ष बने हैं.विजय आचार्य शहर जिलाध्यक्ष बने. 

आचार्य भी दूसरी बार ज़िलाध्यक्ष बने हैं. भाटी को सियासी समीकरणों को साधने और जोड़-तोड़ में महारथ हासिल है. भाजपा के कोर वोटबैंक राजपूत को साधने की जुगत. दोनों नेता बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के करीबी हैं.