Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में रुझानों में BJP को बहुमत, आजादी के बाद पहली बार बनती दिख रही BJP की सरकार

Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में रुझानों में BJP को बहुमत, आजादी के बाद पहली बार बनती दिख रही BJP की सरकार

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल रहा है. रुझानों में BJP का सपना साकार होता दिख रहा है! आजादी के बाद पहली बार BJP की सरकार बनती दिख रही है. 

150 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई. TMC 92 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है.बंगाल में मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई, वहां चारों सीटों पर BJP आगे है. भवानीपुर से ममता पीछे, सुवेंदु आगे है. 

पानीहाटी से आरजीकर रेप विक्टिम की मां को बढ़त है. आपको बता दें कि 5 राज्यों की 823 सीट पर मतगणना जारी है. बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में काउंटिंग जारी है.

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं. इन सीटों के लिए 2 चरणों में वोट डाले गए थे. पहले चरण में 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. वहीं, दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे.

सत्ताधारी टीएमसी ममता बनर्जी की अगुवाई में जीत का चौका लगाने की कोशिश में है, वहीं बीजेपी को कमल खिलने की पुरजोर उम्मीद है. पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद से अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है. सूबे में 92 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है.