नई दिल्लीः दिल्ली में BJP सरकार का एक साल पूरा हो गया है. इस अवसर पर CM रेखा गुप्ता ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई. रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली तेज गति से आगे बढ़ रही है. हमने दिल्ली का वर्क कल्चर बदला. कागज़ कम, काम ज्यादा पैटर्न पर फोकस. हम जिम्मेदारी निभाते हैं, आरोप नहीं लगाते. हम पोस्टर, ट्वीट की राजनीति नहीं करते है.
मैं नहीं, हम की राजनीति करते हैं. ये वादों की नहीं, परिणाम की सरकार है. अब दिल्ली में काम करने वालों की सरकार है. पहले की सरकार सिर्फ आरोप लगाती थी. हमने 70 अटल कैंटीन की शुरुआत की. झुग्गियों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये. हम गरीब कल्याण के लिए काम करते हैं.