कोलकाता: भाजपा विधायक दल की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने संबोधित किया. अमित शाह ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे. सोनार बांग्ला का लक्ष्य लेकर रहेंगे. बंगाल की संस्कृति, परंपरा आगे बढ़ाएंगे. बंगाल की जीत कई मायने में महत्वपूर्ण है. गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की लहर है. ये देखकर अपार प्रसन्नता हो रही है. 2026 में श्यामाप्रसाद मुखर्जी की सरकार है. 2014 से 2026 की यात्रा महत्वपूर्ण रही.
चुन-चुनकर घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे:
भाजपा विधायक दल की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने संबोधित किया. अमित शाह ने कहा कि जीत से राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी. राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ये जीत है. चुन-चुनकर घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे. देश को घुसपैठिया मुक्त करेंगे. हिंसा की लोकतंत्र में जगह नहीं है. अमित शाह ने कहा कि विधायक दल देखकर अपार खुशी है.बंगाल की जनता को धन्यवाद है. लेफ्ट, TMC ने भय का माहौल बनाया. सैकड़ों उदाहरण क्रूरता, हिंसा के देखे गए. प्रचंड विजय को लेकर जनता को नमन है.
कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया को बदनाम कर रही:
अमित शाह ने कहा कि बंगाल की सीमा अभेद्य किला होगी. घुसपैठ, गोतस्करी असंभव होगी. असम, बंगाल में घुसपैठ रुकेगी. 321 कार्यकताओं को भावपूर्ण नमन है. ये बलिदान सीमा सुरक्षित करेगा. इस बार बंगाल में शांतिपूर्ण चुनाव हुए. दीदी को सुवेंदु अधिकारी ने घर में हराया. अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया को बदनाम कर रही है. कांग्रेस को आत्मचिंतन की जरूरत है. हार के लिए बहाना नहीं, चिंतन जरूरी है. कई जगह कांग्रेस सालों से चुनाव नहीं जीती. राहुल की अगुवाई में गठबंधन टूटेगा. जो बहाने खोजते हैं वो जीत नहीं सकते.