जयपुर : भाजपा कार्यसमिति का ऐलान किया गया है. स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं. सीएम भजनलाल शर्मा, वसुंधरा राजे, अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, सतीश पूनियां, सीपी जोशी, गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, अर्जुन मेघवाल, भागीरथ चौधरी, रवनीत सिंह बिट्टू, राजेंद्र राठौड़ सदस्य बनाए गए हैं. हर जिले से प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाए गए हैं.
जयपुर शहर से बनाए गए सदस्य सुमन शर्मा, सुनील कोठारी,रणजीत सोडाला और ज्योति खंडेलवाल, जयपुर दक्षिण से प्रोमिला कुंडारा, जयपुर उत्तर से रत्ना कुमारी को सदस्य बनाया गया है.
वहीं बीकानेर शहर से गोपाल गहलोत और सत्यप्रकाश आचार्य, बीकानेर देहात से कुंभाराम सिंह और जालिम सिंह भाटी, श्रीगंगानगर से महेश पेड़ीवाल और संतोष बावरी, हनुमानगढ़ से दमयंती बेनीवाल और भारत भूषण शर्मा को सदस्य बनाया गया है.
झुंझुनूं से संतोष अहलावत, राजवीर सिंह और विशंभर पूनिया को सदस्य़ बनाया गया है. सीकर से हरिराम रणवां और सुमेधानंद सरस्वती को दौसा से लोकेश शर्मा और महावीर रलावता को भरतपुर से धर्म सिंह और भानु प्रताप सिंह को सदस्य बनाया गया है.