जयपुर डिस्कॉम की उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल पहल ! अब वॉट्सएप के जरिए हो सकेंगे नए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन

जयपुर डिस्कॉम की उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल पहल ! अब वॉट्सएप के जरिए हो सकेंगे नए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन

जयपुर: जयपुर डिस्कॉम की उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल पहल की गई ! अब वॉट्सएप के जरिए नए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन हो सकेंगे. डिस्कॉम सीएमडी आरती डोगरा के निर्देश पर नई सेवा शुरू की गई. 

इस व्यवस्था में उपभोक्ता वॉट्सएप नंबर 9461062705 पर जैसे ही "Hi" भेजेंगे, तो उन्हें ऑप्शन में डिस्कॉम की तरफ से दी जा रही सेवाओं की पूरी सूची मिलेगी. इससे पूर्व में बिजली बिल भुगतान-डाउनलोड,शिकायत दर्ज करना,शिकायत की स्थिति जानना, के-नंबर प्राप्त करना, डिमांड राशि का भुगतान सहित अनेक सेवाएं शुरू हो चुकी है. 

अब नए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन की सुविधा भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ी गई. जिसमें उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालयों में किसी भी तरह के चक्कर लगाने नहीं होंगे. इसके साथ ही उपभोक्ताओं के लिए आवेदन प्रक्रिया अधिक सरल,पारदर्शी व समयबद्ध होगी.

जयपुर डिस्कॉम की उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल पहल !: 
-अब वॉट्सएप के जरिए हो सकेंगे नए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन
-डिस्कॉम सीएमडी आरती डोगरा के निर्देश पर नई सेवा की गई शुरू
-इस व्यवस्था में उपभोक्ता वॉट्सएप नंबर 9461062705 पर जैसे ही भेजेंगे "Hi"
-तो उन्हें ऑप्शन में डिस्कॉम की तरफ से दी जा रही सेवाओं की मिलेगी पूरी सूची
-इससे पूर्व में बिजली बिल भुगतान-डाउनलोड,शिकायत दर्ज करना,शिकायत की स्थिति जानना,
-के-नंबर प्राप्त करना, डिमांड राशि का भुगतान सहित अनेक सेवाएं हो चुकी है शुरू
-अब नए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन की सुविधा भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ी गई
-जिसमें उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालयों में किसी भी तरह के चक्कर लगाने नहीं होंगे
-इसके साथ ही उपभोक्ताओं के लिए आवेदन प्रक्रिया अधिक सरल,पारदर्शी व समयबद्ध होगी