जयपुर: मौसमी बीमारियां फिर से "एक्टिव" मोड में है! बरसात के बीच मौसमी बीमारियों का प्रकोप फैल रहा है. राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में बुखार, सर्दी, जुकाम के केस बढ़ गए है. चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट देखे तो इस साल डेंगू के 415 केस आ चुके है.
जबकि मलेरिया के 354 और चिकनगुनिया के 78 केस रजिस्टर्ड किए गए. इसके अलावा स्क्रबटायफस समेत अन्य बीमारियों के भी मरीज बढ़ रहे है. अच्छी बात ये कि इस दरमियान अभी तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई.
हालांकि,पिछले साल के मुकाबले अभी तक बीमारी के सरकारी आंकड़े कंट्रोल में है, जबकि सरकारी रिकॉर्ड के इतर फील्ड में स्थिति काफी गंभीर देखी जा रही है. एसएमएस समेत सभी अस्पतालों की ओपीडी में हाउसफुल जैसे हालात है.
फिर से "एक्टिव" मोड में मौसमी बीमारियां!:
-बरसात के बीच फैल रहा मौसमी बीमारियों का प्रकोप
-राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में बुखार, सर्दी, जुकाम के बढ़े केस
-चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट देखे तो इस साल डेंगू के आ चुके 415 केस
-जबकि मलेरिया के 354 और चिकनगुनिया के 78 केस किए गए रजिस्टर्ड
-इसके अलावा स्क्रबटायफस समेत अन्य बीमारियों के भी बढ़ रहे मरीज
-अच्छी बात ये कि इस दरमियान अभी तक किसी मरीज की नहीं हुई मौत
-हालांकि,पिछले साल के मुकाबले अभी तक कंट्रोल में बीमारी के सरकारी आंकड़े
-जबकि सरकारी रिकॉर्ड के इतर फील्ड में स्थिति देखी जा रही काफी गंभीर
-एसएमएस समेत सभी अस्पतालों की ओपीडी में हाउसफुल जैसे हालात