Bollywood Diwali Celebration: अक्षय कुमार ने की पूजा, प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी ने पतियों संग मनाया दिवाली का जश्न

मुंबई: दीवाली के समय, बॉलीवुड के लिए यह सिर्फ रोशनी का त्योहार नहीं होता. फिल्म जगत के सितारे, निर्देशक, निर्माता, संगीतकार और अन्य सभी लोग शानदार अंदाज में एक साथ नजर आते हैं, एक-दूसरे को बधाई देते हैं और कैमरों की नजरों से दूर जश्न मनाते हैं. जिसके बाद उनके सेलिब्रेशन तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल होती है. तो चलिए जानते हैं कि इस बार किस स्टार ने कैसे मनाई अपनी दिवाली.

बॉलीवुड में खिलाडी कुमार के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार दिवाली के मौके पर कुछ खास अंदाज में दिवाली पर पूजा करते नजर आए. जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि दिवाली खुशियां बांटने, अपनों के साथ वक्त बिताने और जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों को मनाने का त्योहार है. यह प्यारा सा त्योहार हर घर में खुशियां, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि लेकर आए. आप सभी को और आपके परिवार को मेरी और मेरे परिवार की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.

बॉलीवुड के लविंग कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने भी कुछ खास अंदाज में दिवाली को सेलिब्रेट किया. दोनों ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि प्यार और रोशनी से भरी दिवाली. हमारी दिवाली तो ऐसी ही रही. उम्मीद है आपकी भी बहुत अच्छी बीती होगी. ढेर सारा प्यार और सभी दोस्तों को हैप्पी दिवाली.

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में रहते हुए भी दिवाली को भारतीय परंपरा के अनुसार  सेलिब्रेट किया. प्रियंका ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस को भी दिवाली की शुभकामनाएं दीं हैं.

वहीं वरुण धवन ने भी अपनी दिवाली कुछ खास अंदाज में दिवाली का जश्न बनाया, उन्होंने अपने घर पर रहकर ही दिवाली को सेलिब्रेट किया. उन्होंने अपनी और अपनी पत्नी के नताशा दलाल के और बेटी संग अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की.