पाली में दिवाली पर दर्दनाक हादसा; पटाखे की दुकान में भीषण आग, दो और दुकानें चपेट में आईं, एक की मौत, दंपती की तलाश जारी

पाली : जिले के फालना में पटाखा चलाने के दौरान अचानक एक पटाखे की दुकान में आग लग गई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आस पड़ोस की और दो दुकानों को चपेट में ले लिया . इस हादसे में एक व्यक्ती की दर्दनाक मौत हुई है जबकि एक को चिंताजनक हालत में पाली के बांगड़ अस्पताल से जोधपुर रेफर किया है . अभी भी एक पति-पत्नी की तलाश की जा रही है इसे लेकर सुबह 4:00 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया है .

फालना चौराहे के निकट संचालित एक पटाखे की दुकान पर अचानक पटाखा छोड़ने के दौरान एक रॉकेट इस दुकान में आकर लग गया जिससे यहां आग लग गई . आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया तथा पास में बैटरी एवं एक किराने की दुकान को भी चपेट में ले लिया इसके चलते तीनों दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई. आग बुझाने के लिए फालना, बाली, रानी सादड़ी सहित आसपास की दमकल को मौके पर बुलाया गया. 

हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत:
सुबह करीब 4:00 बजे के बाद तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया है . सूचना पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, पुलिस उपाधीक्ष बाली, पालन थाना प्रभारी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे. सूचना मिलने पर फालना नगर पालिका अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे जहां आग बुझाने के प्रयास में सहयोग किया गया. इस हादसे में जहां एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई है वहीं गौतम चंद्र पूनमिया वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से झूलस कर घायल हो गए जिन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल से जोधपुर रेफर किया गया है. 

महिला पार्षद सहित दो लोगों की तलाश जारी:
अभी भी एक महिला पार्षद सहित दो लोगों की तलाश की जा रही है. मालवा हटाने को लेकर जेसीबी के जरिए लगातार प्रयास जारी है. मलबा हटाने के बाद पूरी वास्तविक स्थिति सामने आएगी . इन दोनों महिला एवं पुरुष के फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं जो वृद्ध घायल हुआ है एवं पति-पत्नी नहीं मिले हैं यह एक ही परिवार के सदस्य हैं . ऐतिहात के तौर पर पूरे इलाके की लाइट को बंद किया गया है . पटाखे की दुकान के आग के कारण यहां से चिंगारी भी दूर तक जाकर गिरी है मलबा हटाने के साथ लगातार रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है. सुबह 4:00 बजे तक प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद है .