पाली : फालना में लगी आग को लेकर सुबह 5 बजे तक रेस्क्यू अभियान चला. आग की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है. कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया व उनके पति प्रकाश आग की चपेट में आए थे. पार्षद उषा पूनिया का शव दुकान के अंडरग्राउंड में मिला. इनके बड़े भाई गौतम चंद पूनिया का गंभीर हालत में जोधपुर में उपचार जारी है.
फालना चौराहे के निकट संचालित एक पटाखे की दुकान पर अचानक पटाखा छोड़ने के दौरान एक रॉकेट इस दुकान में आकर लग गया जिससे यहां आग लग गई . आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया तथा पास में बैटरी एवं एक किराने की दुकान को भी चपेट में ले लिया इसके चलते तीनों दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई.
आग बुझाने के लिए फालना, बाली, रानी सादड़ी सहित आसपास की दमकल को मौके पर बुलाया गया. 5 दमकलों ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.पूरी घटना को लेकर अब फालना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. पिछले 6 घंटे से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर रखी है. घटना के बाद फालना सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.