बारां मुक्तिधाम से अस्थियां चोरी, परिजन आज पहुंचे अस्थियां लेने तो गायब मिली,  तंत्र क्रिया के चलते अस्थियां चोरी होने का आरोप

बारां मुक्तिधाम से अस्थियां चोरी, परिजन आज पहुंचे अस्थियां लेने तो गायब मिली,  तंत्र क्रिया के चलते अस्थियां चोरी होने का आरोप

बारां: बारां शहर के मुक्तिधाम परिसर से अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया है. मृतक के परिजन जब आज अस्थियां लेने मुक्तिधाम पहुंचे तो कलश गायब मिला, जिसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया.

जानकारी के मुताबिक, मंडोला वार्ड निवासी प्रमोद यादव का दो दिन पूर्व निधन हुआ था. परिजन आज तीये की रस्म के लिए मुक्तिधाम पहुंचे थे, लेकिन अस्थियां वहां से गायब थीं.

परिजनों का आरोप है कि मुक्तिधाम परिसर में CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद लगातार अस्थियां चोरी हो रही हैं, जिससे तंत्र क्रिया और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो रही है. इस घटना के बाद शहरवासियों में भी रोष फैल गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.