CM भजनलाल शर्मा ने ली मुकुंदरा टनल से संबंधित उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा सहित सभी मानकों की पालना करने के दिए निर्देश

CM भजनलाल शर्मा ने ली मुकुंदरा टनल से संबंधित उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा सहित सभी मानकों की पालना करने के दिए निर्देश

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर मुकुंदरा टनल एवं दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे से संबंधित विकास कार्यों को लेकर बैठक ली. बैठक में संबंधित अधिकारियों को मुकुंदरा टनल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम व सभी वैश्विक मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. 

साथ ही, दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर यात्री सुविधाओं को अधिक आधुनिक और सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया, ताकि राहगीरों का सफर सुरक्षित और सुगम हो सके. हमारी सरकार वैश्विक मानकों के साथ राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है. बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, सार्वजनिक निर्माण विभाग, CMO और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर ली बैठक
-मुकुंदरा टनल से संबंधित उच्चस्तरीय बैठक ली
-बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश 
-टनल में सुरक्षा सहित सभी मानकों की पालना करने के दिए निर्देश
-दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर यात्री सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़,आधुनिक बनाने पर दिया जोर
-बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, सार्वजनिक निर्माण विभाग,
-CMO और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी रहे मौजूद