जयपुर : एनर्जी ड्रिंक की 32 हजार 292 बोतल सीज की गई हैं. शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई हुई है. खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ.टी शुभमंगला के निर्देशन में कार्रवाई हुई है. सेंट्रल टीम ने निर्माण नगर में मैसर्स अंजली इंटरप्राइजेज पर छापा मारा है.
यहां केफेनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी का नमूना लेकर 32,292 बॉटल सीज की हैं. fssai के अनुसार Stimutates mind, energizes body, energy drink, sports drink इत्यादि का लेबल पर उल्लेख भ्रामक प्रचार करना है. गोदाम का निरीक्षण करने पर खाद्य अनुज्ञापत्र मौके पर नहीं मिलने समेत कई कमियां पाई गई.
जिसके लिए पृथक से इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया है. इसके अलावा CMHO प्रथम के खाद्य सुरक्षा दल ने जांच की. ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड पटेल नगर स्थित गोदाम की जांच की. यहां से नॉन कार्बोनेटेड वॉटर बेस्ड बेवरेजेस ब्रांड गेटोरेज ऑरेंज एवं ब्रांड रीलोड के नमूने जांच के लिए उठाए गए.