अयोध्या : राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले में राम जन्मभूमि ट्रस्ट के 2 सदस्यों ने इस्तीफा दिया. ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दिया. अनिल मिश्र ने भी इस्तीफा दिया. VHP के निर्देश पर इस्तीफा दिया.
आपको बता दें कि अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुलिस ने 5 और लोगों को हिसारत में लिया है. पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. लवकुश मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, टिन्नू यादव, रमाशंकर मिश्रा, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय , मनीष यादव,अनुकल्प मिश्रा गिरफ्तार किया.
सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारी की संभावना है. अभी अयोध्या पुलिस की SIT को रिपोर्ट मिली हैं. दोपहर 2 बजे आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.