नई दिल्ली: जंग के कारण महंगाई बढ़ी है! ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की प्रतिक्रिया सामने आई है. मिडिल ईस्ट में संघर्ष से महंगाई बढ़ी है,परिवारों पर दबाव बढ़ा है. कीर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन सरकार घरों के बजट को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रही है. बिटेन सरकार खर्च कम करने के लिए काम कर रही है. संघर्ष लंबा चलने पर रोजमर्रा की चीजों की कीमतें और बढ़ सकती है.
कीर स्टार्मर ने कहा कि समस्या का सबसे अच्छा समाधान ईरान के साथ बातचीत से समझौता है. इससे पहले खबर सामने आई थी कि ईरान ने होर्मुज से गुजरने के लिए 17 करोड़ वसूले है. तेल टैंकर को समुद्र में सुरक्षित रास्ता दिया. भारत के 22 जहाज अभी भी फंसे है,ईरान से बातचीत जारी है. हालांकि, ये जहाज किस देश के हैं जानकारी सामने नहीं आई.
लॉयड्स लिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने अपने समुद्री क्षेत्र में एक ‘सुरक्षित रास्ता’ बनाया. केवल मंजूरी मिलने वाले जहाज ही गुजर सकते हैं. इसके बदले उनसे टैक्स लिया जा रहा है. ईरान से भारत, पाकिस्तान, इराक, मलेशिया,चीन बात कर रहे है. जहाजों के सुरक्षित गुजरने को लेकर सीधे ईरान से बात कर रहे है.