अजमेरः अजमेर में नोसर घाटी पर बस दुर्घटना हो गई. बस खाई में गिर गई. असंतुलित होकर बस खाई में गिरी. बस अजमेर से पीसांगन शादी में जा रही थी. इस दौरान बस में 32 यात्री सवार थे. जिसमें से 2 की मौत हो गई है वहीं 25 यात्री हुए घायल हुए है.
एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी. तो वहीं दूसरे की अस्पताल में मौत हुई. सभी घायलों का JLN अस्पताल में उपचार चल रहा है. कलेक्टर,एसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद है.